Tuesday, February 17, 2026

हिमाचल में कांग्रेस करेगी मेजर सर्जरी:सोनिया ने बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया; बैठक शुरू, प्रदेश अध्यक्ष समेत दूसरे पदों पर हो सकता है बड़ा फैसला

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पार्टी छोड़कर AAP के साथ जाने वाले कांग्रेसियों ने इस चिंता में आग में घी डालने का काम किया है। ऐसे में पार्टी आलाकमान अब हिमाचल कांग्रेस में ‘मेजर सर्जरी’ की तैयारी कर रहा है।

सोनिया गांधी ने इसके लिए हिमाचल के बड़े कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब किया है। इनके साथ बैठक शुरू हो गई है। इन गतिविधियों के बीच आने वाले दिनों में हिमाचल कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बदलाव के पीछे कांग्रेस G-23 नेताओं का तल्ख तेवर भी एक वजह है, क्योंकि पार्टी की पांच राज्यों में हार के बाद G-23 ग्रुप एक बार फिर से एक्टिव हो गया है।

नई दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग कर रही हैं। इस दौरान पंजाब चुनाव परिणामों के हिमाचल पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। अंतरिम अध्यक्ष पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए कुछ टिप्स भी देंगी। साथ ही यह भी पक्का किया जाएगा कि आने वाले दिनों में कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता या नेता पार्टी छोड़कर न जाए। इसे सुनिश्चित करने के लिए पार्टी आलाकमान स्टेट लीडरशिप में बदलाव भी कर सकता है।

.

Recent Stories