Friday, February 20, 2026

हार्दिक पटेल कांग्रेस से नाराज; कहा- पार्टी में मेरी हालत ऐसी, जैसे किसी नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो

गुजरात में अब से कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं, चुनावी तैयारियों के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी पर खुद की अनदेखी का आरोप लगाकर यह संकेत दे दिया है कि पार्टी के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है। पाटीदार नेता और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को अपनी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पर उन्हें “अनदेखा” करने का आरोप लगाते हुए, हार्दिक ने कहा, “पार्टी में मेरी स्थिति एक ऐसे नवविवाहित दूल्हे की है, जिसकी नसबंदी करा दी गई हो।” यह बयान उन्होंने अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में दिया।

.

Recent Stories