Wednesday, February 18, 2026

सुकमा में 5 किलो की 2 IED बरामद:जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था नक्सलियों ने; BDS टीम ने किया डिफ्यूज

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 5-5 किलो की दो जिंदा IED बरामद की है। जिसे BDS की टीम ने फौरन मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से कच्चे रास्ते में IED प्लांट कर रखी हुई थी। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। मामला जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस सड़क निर्माण काम में सुरक्षा देने के लिए जवान रोजाना निकलते हैं। इन इलाकों में जवानों का मूवमेंट लगातार होता रहता है। वहीं जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने यहां आईडी दबा कर रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि CRPF की 74वीं बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग करने के लिए निकले हुए थे। सर्चिंग के दौरान ही BDS टीम ने IED खोज निकाली।

सुकमा जिले के SP सुनील शर्मा ने कहा कि विकास काम में बाधा पहुंचाने का काम नक्सली करते हैं। जमीन के अंदर IED दबा कर माओवादी रखे हुए थे। जिसे जवानों ने बरामद कर लिया। SP ने कहा कि हम दुश्मन की हर चाल के लिए तैनात और तैयार हैं। उनकी हरकतों को हम कामयाब होने नहीं देंगे। सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य चलते रहेंगे।

.

Recent Stories