कोरबा। शहर के आईटीआई चौक से बालको जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। जिस पर नगर निगम के तोडू दस्ता ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर व्यवसायियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए बिना सूचना कार्रवाई से नुकसान की बात कही है।
आईटीआई चौक से बालको जाने वाले मार्ग के किनारे अवैध कब्जा कर दुकानदारी चलाने वाले लोगों को निगम ने हटा दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है,कि इसके बाद अगर दुकानदारी चलाई गई तो सामान को भी जप्त कर लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि इस मार्ग पर कई गुमटी ठेले बनाए जा चुके है। धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम तक भी पहुंची थी। जिस पर अंतत: अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
.


