Monday, December 8, 2025

शुरुआती रुझानों में आप की सरकार; नवजोत सिद्धू, चन्नी, कैप्टन और बादल जैसे दिग्गज पिछड़े

सालभर से किसान आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहा पंजाब चुनावी चौखट पार कर चुका है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की बेदखली और फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले भी खबरों में बने रहे। हालांकि, आज इन सबसे इतर चर्चा चुनाव परिणाम की है। बस कुछ देर के इंतजार के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि पंजाब का प्रधान कौन बनेगा? चन्नी करेंगे चमत्कार या कैप्टन संभालेंगे कमान… या फिर मान का बढ़ेगा सम्मान…

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। अप तक रुझान यहां देखें..

  • पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • cm चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, वे चमकौर साहिब सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • शुरुआती रुझान में अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़ गए थे। सिद्धू का मुकाबला अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से है।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे। हालांकि, चन्नी ने यहां मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। चन्नी चमकौर साहिब से ही मैदान में हैं।
  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। खास बात यह है कि मान के घर सुबह से जलेबियां बननी शुरू हो गईं और उनके घर को भी सजाया गया है।
  • प्रशासन की पूरी तैयारी न होने के कारण नवांशहर जिले के बलाचौर में वोटों की गिनती पूरे 21 मिनट की देरी से शुरू हुई। सुबह 8:21 बजे शुरू हुई काउंटिंग में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं।
  • पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। बीते सालों में यहां अकाली दल और कांग्रेस का दबदबा दिखा है, लेकिन बीजेपी-अकाली गठबंधन में टूट और अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होने से इस बार समीकरण बदल गए हैं।

.

Recent Stories