Wednesday, February 18, 2026

शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर पूर्व मंत्री:10 दिनों से धरने पर बैठे हैं लोग; शराबियों को फूल देकर भी विरोध जता चुकी हैं महिलाएं

कोरबा के रामपुर में चल रहे देसी शराब दुकान के विरोध में अब पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने भी यहां से शराब दुकान बंद करने की मांग की है। इस दुकान का बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पिछले 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी अब तक बात नहीं बनी है।

कोरबा-बालको मुख्यमार्ग के रामपुर में चल रहे शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले 10 दिनों से मोर्चा खोला हुआ है। शुक्रवार को आंदोलन का 11वां दिन था। जिसमें पूर्व गृह मंत्री और रामपुर से बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर भी शामिल हुए थे। वह भी स्थानीय लोग के साथ सड़क पर कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने भी यहां लोगों के साथ मिलकर नारेबाजी की है। इधर, लोगों के इस विरोध के बाद 3 बजे के आस-पास दुकान के कर्मचारी दुकान बंद कर चले गए। मगर लोगों का कहना है कि शराब दुकान यहां से हमेशा के लिए हटाना चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि शराब बर्बादी का कारण है। ये लोगों के घर बर्बाद कर देता है। इसलिए मैं लोगों का समर्थन कर रहा हूं। इससे स्वास्थ्य खराब होता है। घर में भी झगड़ा होता है। हम मांग करते हैं कि यहां से शराब दुकान हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कहा था 31 मार्च तक दुकान को शिफ्ट करना है। मगर मैंने उनसे कहा था कि इसे शिफ्ट मत करिए। हमेशा के लिए हटा दीजिए। लेकिन आज अधिकारी भी झूठ बोलने में माहिर हैं। अब तक दुकान नहीं हटी है।

.

Recent Stories