शराब के लिए पिता का सिर फोड़ा:किसान ने पीने से रोका तो टंगिया से किया हमला, हालत गंभीर; नशे में बेसुध पड़ा है बेटा

कोरबा में शराब पीने से मना करने पर शुक्रवार को एक युवक ने अपने ही पिता पर टंगिया से वार कर दिया। बुजुर्ग पिता को परिजनों ने संजीवनी एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर है। जबकि नशे में धुत बेटा अभी घर में पड़ा हुआ है। पुलिस को वारदात की सूचना अभी मिली है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बालको के केसलपुर निवासी 65 साल राम सिंह खेती किसानी का काम करता है। सुबह वह खेत में जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसका बड़ा बेटा पवन शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। उसे इस तरह देख राम सिंह ने शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो पवन ने टंगिया से पिता पर वार कर दिया।

.

Recent Stories