वाट्सएप ग्रुप पर चले ऐसे मैसेजः थाने जला दाे…यह भविष्य के साथ खिलवाड़

ग्वालियर आर्मी की नौकरी अब नहीं कर पाओगे, अब सेना बेच दी। वाट्सएप ग्रुप के स्क्रीन शाट पुलिस अफसरों के पास पहुंच गए हैं। इसके बाद उपद्रव में शामिल और युवकों को उपद्रव करने के लिए भड़काने वालों की तलाश के लिए रातभर पुलिस ने दबिश दी है। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि रात से ही धरपकड़ शुरू हो गई है। कोचिंग संचालक व उपद्रवी राडार पर हैं।

काेचिंग संचालकों से भरवाए बांड, अब उपद्रव में शामिल हुए छात्र तो जाएंगे जेल: फिजीकल ट्रेनर और कोचिंग संचालकों को चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे कोचिंग संचालकों से रात में ही बांड भरवाना शुरू कर दिए गए। इन पर धारा 107, 116 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन्हें सख्त हिदायत दी गई है, अगर अगर इनकी कोचिंग के छात्र किसी भी तरह के प्रदर्शन, उपद्रव में शामिल हुए तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

.

Recent Stories