वन विभाग ने चंद घंटों में मिनी जू से भागे भालू को पकड़ा

बिलासपुर। मिनी जू कानन पेंडारी के केज से भागे भालू को रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना आज सुबह करीब 11-12 बजे के बीच हुई थी, जब भालू अपने केज से बाहर निकल गया था. इसकी सूचना पर कानन प्रबंधन ने जू को सील कर उसकी तलाश की.

दरअसल, बिलासपुर के पेंडारी गांव के पास स्थित कानन पेंडारी मिनी जू में एक बड़ी घटना सामने आई थी. जहां सुबह 11:00 से 12:00 के बीच एक नर भालू मंगल अपने केज से बाहर निकल गया.

जानकारी मिलते ही पूरे कानन पेंडारी में हड़कंप मच गया, जिसके बाद कानन पेंडारी का पूरा अमला भालू को खोजने में जुट गया. 1 घंटे की मशक्कत के बाद भालू को कानन पेंडारी में घूमते रेस्क्यू किया गया.

कानन पेंडारी रेंजर विजय साहू ने बताया कि Bear को 1 साल पहले मरवाही से रेस्क्यू करके लाया गया था. उस वक्त उसकी उम्र लगभग 1 माह की थी. उसका नाम मंगल रखा गया था. भालू के केज से बाहर आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वहां मौजूद जू कीपरो पूछताछ बयान की बात रेंजर ने कही है.

बता दें, जिस वक्त Bear अपने के जैसे बाहर निकला, उस वक्त पर्यटक कानन पेंडारी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे. ऐसे में Bear के बाहर निकलने से कानन पहुंचे पर्यटको की जान खतरे में आ गई थी. इस मामले में अधिकारियों का कहना है, कि घटना की जांच की जा रही है. किसी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

.

Recent Stories