Wednesday, February 18, 2026

लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे थे जुआ खेलने:दुर्ग में 13 जुआरी गिरफ्तार, महंगी कारें, बाइक, मोबाइल और 76500 रुपए जब्त

दुर्ग जिले में पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी जुआ सट्टा का अवैध कारोबार बंद नही हो रहा है। नंदनी पुलिस ने एक बाड़ी के पीछे 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास से महंगी कार, बाइक व मोबाइल सहित 76500 रुपए जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि ग्राम-अहिवारा रायपुर रोड में घर के पीछे बाड़ी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वहां दुर्ग, भिलाई व आसपास के लोग महंगी गाड़ियों से पहुंचे थे। पुलिस ने उस जगह पर घेराबंदी करके जुआरियों को ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस रवि साव, विश्वजीत साहू, शिवशंकर सिंह, गणेश प्रसाद, टिकेश यादव, आशीष कुमार, कमल देवांगन, अख्तर अली सभी निवासी सुपेला और अशोक साहू, संदीप शर्मा, प्रदीप, दुखु राम, नितेश निवासी अहिवारा थाना नंदिनी नगर को जुआ खेलते पकड़ा है।

पुलिस ने 13 जुआरियों के पास से एक कार, 2 मोटर साइकिल, एक स्कूटी और 12 नग मोबाइल फोन सहित 76 हजार 500 रुपए व ताशपत्ती जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

.

Recent Stories