छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा होने की खबर आई है। हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।जानकाररी के मुताबिक रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे चल समारोह में के साथ चल रहे डीजे वाहन पर एक युवक लोहे का पाइप लेकर बैठा हुआ था। इसी दौरान चार फाटक पर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और हाईटेंशन करंट लगने वाहन में बैठे अन्य सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।


