उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है (Ramnagar Car Accident). जहां ढेला नदी में पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार बह गई है. हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है. जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. 9 में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं और एक को महिला को सुरक्षित निकाला गया है. हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादा लोग पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कुमांऊ डीआईजी (Kumaon DIG) आनंद बहरन ने हादसे की पुष्टी की है. बाकी शवों को निकालने के लिए राहत और बचाव (Rescue Operation) कार्य जारी है.
घटना सुबह 5 बजे की है बताई जा रही है. हादसे के बाद अबतक चार शव निकाल लिए गए हैं. कार में अभी भी 5 और शव फंसे होने की बात बताई जा रही है. जिनको निकालने का प्रयास जारी है. एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है जिसका इलाज रामनगर के सरकारी अस्पताल में जारी है. जिला प्रशासन मौके पर राहत-बचाव कार्यों में जुटा हुआ है.
ओखलकांडा में कार खाई में गिरने से 5 की मौत
अब से कुछ दिन पहले नैनीताल जिले के ओखलकांडा के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई थी जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई. इस कार का ड्राइवर घायल हो गया था. पिकअप ओखलकांडा ब्लॉक में रीठा साहिब रोड पर गहरी खाई में गिरी. पतलोट से रीठा साहिब के लिये पिकअप यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. शाम करीब सात बजे अधोडा मार्ग के कोरा नामक स्थान पर वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये और इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे,एक महिला व दो पुरुष शामिल थे.
यूपी के पर्यटकों की कार खाई में गिरी
नैनीताल में ही हाल में एक हादसे में नैनीताल घूमने आए यूपी के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई थी. इस हादसे में चार पर्यटक घायल हो गए थे. सभी यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले ते. नैनीताल घूमने के बाद अपने घर बिजनौर लौटे रहे थे, तभी रूसी बाईपास के समीप उनकी कार खाई में गिर गई. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला और उन्हें पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया था.


