राज ठाकरे की धमकी- मस्जिदों से नहीं उतरे लाउडस्‍पीकर तो जो होगा उसकी जिम्‍मेदार MNS नहीं होगी

मुंबई । महाराष्‍ट्र से उपजे लाउडस्‍पीकर विवाद (Maharashtra Loudspeaker Row) में अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख ने कहा है‍ कि सभी मौलवी इस बात का लिखित तौर पर बयान दें कि वो लाउडस्‍पीकर से अजान नहीं करेंगे। उन्‍होंने अपने पत्र में एक बार फिर कहा है कि यदि उन्‍होंने इसको नहीं माना तो वो इस बार पुलिस स्‍टेशनों के सामने ही उडस्‍पीकरों से हनुमान चालिसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करेंगे। राज ठाकरे ने यहां तक कहा है कि यदि पूरे राज्‍य में मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर नहीं उतारे गए तो इस परिणाम जो होगा, उसके लिए उनकी पार्टी जिम्‍मेदार नहीं होगी।

बता दें कि महाराष्‍ट्र से उपजा लाउडस्‍पीकर विवाद अब देश के दूसरे राज्‍यों में भी पहुंच चुका है। महाराष्‍ट्र में ही इस मुद्दे पर काफी कुछ हो चुका है। इससे पहले राज ठाकरे की तरफ से 3 अप्रेल तक की समय सीमा दी गई थी। इसमें कहा गया था कि यदि 4 अप्रेल को किसी भी मस्जिद से लाउड स्‍पीकर पर अजान हुई तो वो इसका जवाब वहां पर हनुमान चालिसा का पाठ कर देंगे। उन्‍होंने राज्‍य के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालिसा का पाठ करने का भी एलान किया था।

.

Recent Stories