रक्तरंजित हालत में मिली मां बेटी की लाश, पुलिस कर रही मामले की जानकारी

कोरबा जिले के कोयलांचल कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के आदर्श नगर कालोनी एक मकान में 2 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। डीएमक्यू टाइप मकान मैं एसईसीएल कर्मी की पत्नी एवं बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली है। प्रारम्भिक सूचनाओं में बताया गया कि कुसमुंडा में पदस्थ कर्मचारी आरके दास की पत्नी एवं बेटी की रक्तरंजित लाश घर के बाथरूम मे मिली है। मामले की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डबल मर्डर में के मामले में एसईसीएल कर्मी के पुत्र पर शक के बादल गहराए हैं। घर के बाहर खड़ी बाइक में खून से सने कपड़े मिले हैं वहीं हाथों में चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस। द्वारा दोनों शवों को पंचनामा की कार्रवाई बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

.

Recent Stories