Monday, February 16, 2026

ये कार्रवाई है या दिखावा:शोएब ढेबर से बॉन्ड भरवाएगी पुलिस, दोबारा कोई कांड किया तो सीधे भेजेंगे जेल

रायपुर की पुलिस ने शोएब ढेबर के खिलाफ एक्शन लिया है। अब इसे एसडीएम की कोर्ट में पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट की नोटिस पर शोएब को एक बॉन्ड भरना होगा। दरअसल, शोएब के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से मारपीट और लोगों के धमकाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें शोएब लोगों को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहा था। एक दो मामले ही पुलिस के पास पहुंचे, बाकि में लोगों ने खास वजहों से शिकायत तक नहीं की। इस वजह से अब प्रतिबंधात्मक कार्रवाई ढेबर के खिलाफ की जा रही है।

रायपुर के तेलीबांधा थाने के प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि यह कोई स्पेसिफिक केस की वजह से नहीं किया जा रहा है, हमें आशंका है कि आने वाले दिनों में शोएब ढेबर की वजह से शांति भंग हो सकती है, उसके आपराधिक मामलों में नियंत्रण लगाने के लिए यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम की कोर्ट में पेश कर शोएब ढेबर से एक बॉन्ड भरवाया जाएगा। अदालत की नोटिस पर शोएब जवाब देते हुए ये स्वीकारना होगा कि वो आने वाले 6 महीने या एक साल तक किसी भी आपराधिक मामले में शामिल नहीं होगा। बॉन्ड नियम का उल्लंघन होने या किसी घटना में शोएब के शामिल होने पर जिला प्रशासन, पुलिस को उसके खिलाफ फौरन एक्शन लेने की शक्ति होगी। ऐसे मामलों में आदतन बदमाशों को जेल भी भेज दिया जाता है।

.

Recent Stories