Tuesday, August 12, 2025

यूक्रेन में फंसा रायगढ़ के किसान का बेटा:आखिरी वक्त में फ्लाइट हुई कैंसिल, रूसी सैनिकों ने हॉस्टल किया तबाह; खाने-पीने का भी कोई ठिकाना नहीं

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के चलते वहां पढ़ने गए भारतीय छात्रों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अब खबर सामने आई है कि रायगढ़ के एक किसान का बेटा भी यूक्रेन में फंस गया है। बताया जा रहा है कि जंग के मद्देजर वह वापस भारत लौटना चाहता था। मगर आखिर समय में उसकी फ्लाइट ही कैंसिल हो गई। अब वह वहीं फंसा रह गया है। हालात इतने बुरे हो चले हैं कि कई बच्चों को यहां खाना पीना भी नहीं मिल रहा। बच्चे-भूखे प्यासे ही बंकर में रुके हुए हैं।

रायगढ़ से ग्राम गेजामुड़ा के किसान ननकू पटेल का बेटा ओमप्रकाश पटेल (23) यूक्रेन की जेबोर्जिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पिछले साल मेडिकल की पढ़ाई करने गया था। मगर अब इस जंग के कारण वह काफी परेशान है। उसके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन काफी डरे सहमें हुए हैं।

रास्ते में ही रुक गई ट्रेन

जंग के मद्देनजर ओमप्रकाश पटेल 23 फरवरी को वापस भारत आना चाह रहा था। उसने टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन उसी दिन जब वह घर से निकले लगा, तब पचा चला की उसकी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद ओमप्रकाश हॉस्टल छोड़कर हिंदुस्तान के अपने 25 साथियों के साथ जेबोर्जिया से ट्रेन पकड़ने के लिए कीव जाने निकला था। जिससे की वहां से उसे कोई फ्लाइट मिल जाए। मगर आधे रास्ते में ही ट्रेन रुक गई। जिसके बाद ओमप्रकाश और उसके साथी किसी तरह कीव के बस स्टैंड भी पहुंचे, लेकिन सुबह से शाम तक कोई भी बस या दूसरा साधन नहीं मिला।

.

Recent Stories