यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन को दी ऐसी सजा, कार को ब्लास्ट कर ‘दिमाग’ को दहलाया…

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ‘दिमाग’ कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया की हत्या हो गई है. डारिया जब अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं, तब उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया. डुगिन को यूक्रेन पर हमले के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उकसाने का जिम्मेदार माना जाता है.

मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका मॉस्को के ओदिनत्सवस्की जिले में हुआ. ये धमाका इतनी तेज था कि कार के चारों तरफ आग की लपटें निकलने लगी. अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे. माना जा रहा है कि यह हमला डुगिन को टारगेट बनाकर किया गया था, लेकिन उसका अंजाम उनकी बेटी को भुगतना पड़ा. हमले के पीछे यूक्रेन को जिम्मेदार माना जा रहा है, हालांकि, इस हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है.

यूक्रेन के साथ लंबा खींच रहा युद्ध

रूस का यूक्रेन के साथ करीब छह माह से युद्ध चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी परिणाम के नहीं हासिल होने से रूस की चिंता बढ़ती जा रही है. पहले से ही युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से सामान्य आर्थिक कामकाज ठप पड़ा हुआ है. अगर लड़ाई और लंबी खींची तो रूस को आर्थिक परेशानी के साथ सैनिकों की बढ़ती मौत की वजह से पुतिन को देश के भीतर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा.

.

Recent Stories