Monday, February 16, 2026

युद्ध के बीच कपल यूक्रेन बॉर्डर पर अटका:यूक्रेनियन पत्नी ने कहा- बेटे को लेकर जाएं, जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे; हिंदुस्तानी पति बोला- छोड़कर नहीं जाऊंगा

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक कपल बॉर्डर पर फंस गया है। डॉक्टर पति दीपांशु प्रताप सिंह राणा (32) UP के फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी नतालिया यूक्रेनियन है। उनका एक 4 माह का बेटा राणा रेयान दीपांशुइयोविच भी है।

 

दीपांशु यूक्रेन में पढ़ने गए थे। वहीं उन्हें नतालिया से प्यार हो गया। करीब सवा दो साल पहले दोनों ने वहीं शादी भी कर ली। अब उनका बेटा भी साथ है। भारत लौटने के लिए तीनों यूक्रेन से रवाना तो हुए, पर माल्दोवा बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया गया। तर्क यह दिया गया कि सिर्फ दीपांशु भारत जा सकते हैं, उनकी पत्नी नहीं। क्योंकि पत्नी को अभी भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे हालात में नतालिया ने दीपांशु से कहा कि तुम बेटे के साथ लौट जाओ। यह बात दीपांशु को मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि बेटे और पत्नी को छोड़कर वह नहीं जाएंगे।

.

Recent Stories