Saturday, February 14, 2026

यहां धड़ल्ले से चल रही तस्करी : वाहनों में ठूंस-ठूंस कर ले ढोया जा रहा गोवंश

chhattisgarhgaurav.in/ सीतापुर। इन दिनों क्षेत्र में पशु तस्कर काफी सक्रिय हैं। जो बेखौफ होकर पशु तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। खुलेआम हो रहे पशुओं की तस्करी से जनता में आक्रोश पनपने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस पशु तस्करी पर रोकथाम करे नहीं तो लोगों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में पशु तस्कर काफी सक्रिय हो गए है, जो सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर निरीह पशुओं की अवैध तस्करी में शामिल हैं। पशु तस्करों का ये आलम है कि इनके अंदर न शासन का भय है न प्रशासन का ये अपने मंसूबों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है। विकासखंड मैनपाट का तराई गाँव पेंट और विकासखंड बतौली का तेलाइधार पशु तस्करों का केंद्र बना हुआ है। जहाँ से ये स्थानीय लोगों के सहयोग से पशु तस्करी को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।

read more मौत के 16 साल बाद पुनर्जन्म!:ट्रैक्टर ने कुचला था, आवाज सुनकर आज भी डरता है; पिछले जन्म के मां-बाप को भी पहचाना

.

Recent Stories