मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में कहा—नक्सली पहले संविधान पर विश्वास जताएं फिर होगी बात

अंबिकापुर। सरकार से बातचीत के लिए नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंके जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि नक्सली पहले संविधान पर विश्वास जताएं फिर बात होगी। शनिवार को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजनाओं ने आदिवासियों का दिल जीता है, यही कारण है कि नक्सली अब सिमट कर रह गए हैं। कभी नक्सलियों के प्रभाव वाला क्षेत्र माने जाने वाले इलाके से भी पुलिस कैंप खोले जाने की लगातार मांग आ रही है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस और सशस्त्र बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

नक्सलियों ने अब बातचीत का उल्लेख कर पर्चा फेका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले संविधान पर विश्वास जताएं फिर बात होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पुलिस कैंप बफर एरिया में नही कोर एरिया में खुले है,जिन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां थी वहां अब विकास व शांति है। अब लोग मांग कर रहे हैं कि और भी कैंप खुलने चाहिए।

.

Recent Stories