महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 बागी विधायकों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार इस सियासी संकट से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच सेना भवन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं बागी विधायकों के मामलों में दखल नहीं दूंगा। वे अपना फैसला खुद ले सकते हैं, लेकिन कोई भी बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। हालांकि, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर एकनाथ शिंदे का पुतला भी फूंका। साथ ही मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में CrPC की धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

.

Recent Stories