मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में 7 अगस्त से पहले अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और शिंदे गुट में मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में 35 सदस्य शामिल होंगे। इस तरह सरकार में शिंदे खेमा को 40% हिस्सेदारी मिलेगी।
मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 21 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, जबकि शिंदे गुट को 12 मंत्री पद मिल सकते हैं। 2 मंत्री पद अन्य छोटे सहयोगी दलों को मिलेेगे। 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
सूत्रों की मानें तो कैबिनेट के साथ-साथ विभागों के बंटवारे पर भी बात बन गई है। भाजपा गृह, वित्त और राजस्व जैसे बड़े विभाग अपने पास रख सकती है, जबकि शहरी विकास और पथ निर्माण विभाग शिवसेना के शिंदे गुट को दिया जा सकता है। शिवसेना के दीपक केसकर ने बताया कि मंत्रिमंडल को लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका है। इस हफ्ते कभी भी नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।
- सीएम शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस पर लगातार सुनवाई चल रही है। इसलिए कैबिनेट विस्तार अब तक टाला जा रहा है।
- भाजपा और शिंदे गुट में मंत्रियों की संख्या के साथ ही पोर्टफोलियो को लेकर अब तक बात नहीं बन पा रही थी। केंद्र में भी शिंदे गुट को हिस्सेदारी चाहिए। मामला इसलिए अटका हुआ था।
भाजपा से पाटिल-महाजन तो शिंदे कैंप से केसकर-गोगावले रेस में भाजपा से मंत्री बनने की रेस में चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन सबसे आगे है। वहीं, शिंदे कैंप से दीपक केसकर और भारत गोगावले मंत्री बनाए जा सकते हैं


