Monday, February 16, 2026

भीषण सड़क हादसे में पति और पत्नी की मौत

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई.

 

सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार पति पत्नी की मौत हो गई. मृतक दंपत्ति का नाम नरेश श्रीवास और पूनम श्रीवास है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. मृतक का शव कार में फंसा रहा. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला. हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्षि से धरदेई के बीच हुआ है.

.

Recent Stories