Monday, February 16, 2026

भाजपा की जीत पर संसद में जश्न:भाजपा सांसदों ने लोकसभा में लगाए मोदी-मोदी के नारे, चार राज्यों में जीत पर नड्डा को दी बधाई

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगे। सोमवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीएम मोदी ने जैसे ही सदन में एंट्री ली, भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। करीब 3 से चार मिनट तक भाजपा सांसदों ने जीत का जश्न मनाया और मेज बजाते रहे।

मोदी के लोकसभा में आने के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के कई मंत्री सदन में मौजूद थे। इससे पहले, भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी।

.

Recent Stories