भांजी से था अफेयर इसलिए दोस्त की हत्या:दुर्ग में तीन युवकों ने मिलकर पहले गला घोंटा, फिर तालाब में फेंकी लाश

दुर्ग के मठपारा स्थित टप्पा तालाब के पास मिले 20 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक के दोस्तों ने मिलकर ही उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया था। हत्या का कारण दोस्त की भांजी के साथ नाजायज संबंध को बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि मृतक प्रकाश ठाकुर दुर्ग के शिवपारा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दोस्त बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी की भांजी से प्रेम संबंध था। मोहल्ले की एक शादी में हर्ष ने अपनी भांजी के साथ प्रकाश को देख लिया था। वह वहां से चला गया और अपने दोस्त लल्लन सारथी (19 साल) और मीर सार्थी (20 साल) के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या को योजना बनाई।

.

Recent Stories