ब्लैकआउट न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 https://chat.whatsapp.com/LtS8XyIXHfPEdunbS2QAcI मॉर्डन मोबाइल जोन अब रायपुर के रेट पर कोरबा में पाएं मोबाइल स्पेयर पार्ट्स 👉आधुनिक मशीनों से सभी प्रकार के मोबाइल रिपेरिंग 👉मोबाइल डिस्प्ले 👉मोबाइल टच 👉 हार्डवेयर 👉 साफ्टवेयर & सभी प्रकार के पार्ट्स के थोक एवं चिल्हर विक्रेता 👉 आधुनिक मशीनों से मोबाइल रिपेरिंग सीखने का कोरबा में एक मात्र संस्थान मॉर्डन मोबाइल जोन पॉवर हाउस रोड इन फ्रंट ऑफ़ बेगराज आटा मो.न.-9691678623

रायपुर. सामाजिक कार्यकर्ता नागेश साहू ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मेडिकल कार्पोरेशन के एमडी चंद्रकांत वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है. नागेश साहू ने पत्र के जरिए कहा, एमडी ने कांग्रेस सरकार को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर नियमों को ताक में रखते बड़ा खेल खेला. भंडार क्रय नियम के अनुसार 20 लाख से ऊपर की ख़रीदी के लिए कम से कम प्रदेश स्तरीय बहुप्रचारित दो समाचार पत्र और राष्ट्रीय स्तरीय के 2 समाचार पत्र में नियमानुसार विज्ञापन किया जाना है, आगे पत्र में कहा, एक कंपनी के माध्यम से कांग्रेस सरकार को सीधा फायदा पहुंचाया जा रहा था. सरकार बदलते ही इनके द्वारा टेंडर को निरस्त कर दिया गया. इसके लिए इनके द्वारा मोटी रकम भी ले ली गई है. इनके द्वारा काफ़ी भ्रष्टाचार किया जा रहा है. भुगतान, टेंडर प्रक्रिया, परचेज ऑर्डर जारी करना कोई भी चीज बिना पैसे लिए नहीं किया जा रहा है. भले ही आम जानता को उस चीज़ की कितनी भी आवश्यकता हो, अगर इनको उस चीज़ के लिए पैसे नहीं मिले तो वो काम को रोक देते हैं. कोई भी काम नियम अनुसार नहीं किया जा रहा है. इसकी जांच की जा सकती है.जबकि एमडी ने अपने पद का ग़लत फ़ायदा उठाते हुए 120 करोड़ के टेंडर को बिना विज्ञापन जारी कर दिया.

.

Recent Stories