बदमाशों को चाकू बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार:फ्लिपकार्ट से मंगवाता था, गिफ्ट शॉप की आड़ में चल रहा था धंधा; 31 डिजाइनर चाकू बरामद

बिलासपुर में पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से चाकू मंगाकर बदमाशों को बेचने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 31 डिजाइनर चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपी गिफ्ट दुकान की आड़ में चाकू बेचने का अवैध कारोबार कर रहा था। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।कुछ महीनों से शहर में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए SSP पारुल माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को चाकू बेचने वालों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) भी इनकी तलाश में थी। टीम ने ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के कश्यप कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार वाधवानी (35) फ्लिपकार्ट से लगातार चाकू मंगा रहा था।

 

.

Recent Stories