Thursday, September 19, 2024

बच्चे बोले- मां-पिता, दादा-दादी, बुआ को लोगों ने मार डाला:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या; छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में 9 लोगों का मर्डर

छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। बच्चों ने बताया कि हम डर से छिप गए थे। गांववाले उनकी आंखों के सामने माता-पिता, दादा-दादी और बुआ की हत्या की गई। परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा गया। मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है।

वहीं 5 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू टोना के शक में 4 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी। चारों के सिर को पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से कुचला गया था। मरने वालों में 2 बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। 5 दिन में अब तक 9 लोगों का मर्डर हो चुका है।

सभी आरोपी भी गांव के ही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।
सभी आरोपी भी गांव के ही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।

दरअसल, मौसम कन्ना झाड़-फूंक का काम करता था। लोग उसके पास झाड़ फूंक कराने आते थे। इसी बीच पिछले कुछ दिनों पहले गांव में कुछ ग्रामीणों की मौत हुई थी।

ऐसे में गांव के लोग मौसम कन्ना और उसके परिवार पर जादू टोना का शक करते थे। गांव के लोग परिवार से नाराज थे। रविवार को एकजुट होकर मौसम कन्ना के घर में घुस गए।

 जवान मौसम बुच्चा के 2 बच्चों ने बताया कि वे गाय चराकर घर लौटे थे तभी परिवार पर हमला हुआ, तो वह डर गए और पास में ही छिपकर पूरी घटना को देखते रहे।

भीड़ उनको पीटती रही। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाठी-ठंडे को भी जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाठी-ठंडे को भी जब्त किया है।

बच्चों ने बताया कि जब तक परिवार के लोगों को संभलने का मौका मिलता, सभी की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने बताया कि वे हर ग्रामीण को पहचानते हैं, जो उनके घर पर पहुंचे जो उनके परिजनों की हत्या में शामिल थे।

पुलिस ने  जवान मौसम बुच्चा समेत परिवार के 5 लोगों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद मृत परिवार के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

सुकमा पुलिस 5 लोगों की हत्या मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है। कई लोगों के नाम शामिल होने की आशंका है।
सुकमा पुलिस 5 लोगों की हत्या मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है। कई लोगों के नाम शामिल होने की आशंका है।

मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस अफसर भी यहां जुटे हुए हैं। अब तक पुलिस ने 5 ग्रामीणों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है, जबकि मृत जवान के बच्चों के मुताबिक हत्या में आधा से ज्यादा गांव शामिल था।

SP किरण चव्हाण ने बताया कि अंधविश्वास के चलते हत्या होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों से पड़ोसियों से और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इस पर विस्तार से जानकारी दे पाएंगे।

5 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में 4 लोगों का मर्डर हुआ था।
4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में 4 लोगों का मर्डर हुआ था।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि, कानून को मजबूत करने की जरूरत है।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि, कानून को मजबूत करने की जरूरत है।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि, इस मामलों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा होती है।

हालांकि ऐसे केस में सुनवाई में ही काफी समय लग जाता है। कई बार न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं। ऐसे केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति भड़क गया जिसके बाद गुस्से में पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। मामला शोभा थाना इलाके के अड़गड़ी गांव का है।

.

Related Posts

Comments

Recent Stories