Monday, February 16, 2026

फिल्म तारे जमीन पर वाले टीचर का रायपुर से नाता:रिश्तेदार मुंबई जाने के खिलाफ थे; आज आमिर, अमिताभ सब कहते हैं तुम एक्टर कमाल

मुन्ना भाई एमबीबीएस का वो वार्ड बॉय जो फिल्म में संजय दत्त को एडमिशन की प्रोसेस बताता है। फिल्म तारे जमीन पर के वो फनी टीचर, और भूतनाथ रिटर्न जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुके शंकर सचदेव का रायपुर से गहरा नाता है। कई फिल्मों और एड्स में कैरेक्टर आर्टिस्ट का रोल कर चुके शंकर सचदेव असल में रायपुर के फाफाडीह इलाके के रमण मंदिर के पास रहते हैं। रायपुर में ही शूट हो रही वेब सीरीज एनार्की में भी शंकर सचदेव नजर आने वाले हैं

70 के दशक में जब शंकर स्कूल में आठवीं कक्षा के स्टूडेंट थे तब पहली बार उन्होंने एक नाटक किया था। रायपुर के शहीद स्मारक स्कूल में पढ़ाई करने वाले शंकर सचदेव को बाद में एक्टिंग का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उन्होंने मुंबई जाने की ठान ली। 80 के दशक में वह मुंबई चले भी गए, मगर तब रिश्तेदारों ने काफी विरोध किया । शंकर कहते हैं कि हमारी फैमिली में मुंबई जाना, फिल्मों में एक्टिंग करने को बहुत अच्छा नहीं माना जाता था। मेरे पिताजी ने उस वक्त मुझ पर भरोसा किया वो खुद मुझे रेलवे स्टेशन छोड़ने गए । मैंने कपड़ों से भरी अपनी पेटी उठाई और चला गया हीरो बनने।

इला अरुण, अन्नू कपूर जैसे कई नामी थिएटर कलाकारों के साथ शंकर सचदेव ने काम किया। इस दौरान उनकी राजू हिरानी से गहरी दोस्ती हो गई, तब राजू हीरानी भी स्ट्रगल कर रहे थे। इसके बाद राजू हिरानी एड फिल्म मेकर बने, राजू हीरानी के पहले चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर शंकर सचदेव ही थे। जब फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस बनी तो शंकर को फेमस वार्ड बॉय वाला रोल मिला।

फिल्म मुन्ना भाई की शूटिंग को याद करते हुए शंकर सचदेव ने बताया कि संजय दत्त और फिल्म की तमाम क्रू और कलाकारों के साथ अक्सर हंसी मजाक हुआ करता था। हम सभी साथ बैठकर खाना खाते थे। फिल्म के सीन फिल्माते वक्त भी खूब कॉमेडी हुआ करती थी और पूरी मस्ती में इस फिल्म को खत्म किया गया।

.

Recent Stories