Wednesday, February 18, 2026

प्रेमी ने कर दी गर्लफ्रेंड की मां की हत्या:दूसरी जगह तय कर दी थी शादी,नाराज आशिक ने सिर पर पत्थर पटककर मारा;अब गिरफ्तार

जांजगीर जिले में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। युवक ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने अपने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने अपनी प्रेमिका के मां के सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जावलपुर निवासी रामप्रसाद धीवर ने इस मामले में 24 मार्च को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि मेरी पत्नी बृहस्पति बाई(55) और घर के लोग 23 मार्च की रात को खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान 23-24 मार्च की दरमियानी रात को किसी शख्स ने मेरी पत्नी के सिर में हत्या करने के मकसद थे पत्थर पटक दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है।

गंभीर हालत में किया गया बिलासपुर रेफर

शिकायत में यह भी बताया गया कि घटना के बाद ही हम उसे अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच की जा रही थी।

.

Recent Stories