Tuesday, August 12, 2025

प्यार का तोहफा: पति ने पत्नी के लिए 5 साल तक जमा की चिल्लर, की ई-बाइक गिफ्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट के लिए पांच साल तक इंतजार किया। उसने पांच साल तक चिल्लर जमा की और जब 50 हजार रुपए जमा हो गए तो बोरियों में भरकर ई-बाइक शोरूम पहुंच गया। शोरूम संचालक ने ई-बाइक की चाबी दंपति को सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शाहजहां की बेगम मुमताज का निधन हुआ था और उन्हें यहीं दफनाया गया था। जिनकी याद में शाहजहां ने आगरा में ताजमहल बनवाया था, उसी शहर में एक और प्रेम कहानी सामने आई है। शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के महाजनपद निवासी दीपक घोड़से ने अपनी पत्नी भारती के प्रेम में उसे जन्मदिन पर सरप्राइस गिफ्ट देने का प्लान किया। मगर इस सरप्राइज प्लान को अंजाम देने में उसे पांच साल लग गए क्योंकि उसे तोहफा देने के लिए राशि जमा करने में इतना समय लग गया। दीपक घोडसे गली-गली दूध बेचता है जिसमें मिलने वाली चिल्लर को वह इकट्ठा कर रहा था। उसी चिल्लर से दीपक पत्नी भारती को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता था।

.

Recent Stories