लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 20 के करीब यात्री घायल हैं. यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस जा घुसी. 8 यात्रियों की वही मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी है कि तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुई. पता चला है कि ये दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं.
#WATCH | Accident at Purvanchal expressway near Barabanki in UP leaves 6 persons dead & 18 injured after a speeding double-decker bus collided with a stationary one. 3, reported to be critical, referred to trauma centre in Lucknow. Buses were en route from Bihar to Delhi pic.twitter.com/RUELIchJh9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2022


