ग्वालियर। पानी खरीदने के लिए स्टेशन पर उतरा एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। इसी बीच ट्रेन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी तो यात्रियों ने चेन खींच ली। इससे वृद्ध की जान बच गई। बाद में जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने बुजुर्ग को दूसरी तरफ से निकाला। इस हादसे में बुजुर्ग के हाथ की अंगुली कट गई।
मिली जानकारी के अनुसार 70 साल के नेब्रज बत्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली से जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। ग्वालियर स्टेशन पर पानी लेने उतरे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी तो वे भागकर डिब्बे में घुसने की कोशिश करने लगे, लेकिन कोच में नहीं चढ़ सके और उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चला गया। यह देख ट्रेन के यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने हंगामा किया और ट्रेन की चेन खींच ली। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों से सक्रियता दिखाते हुए बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल कर जान बचाई। हालांकि गनीमत ये रही कि नेब्रज बत्रा रेलवे ट्रैक और प्लेट फॉर्म के बीच रहे। इस घटना में उनके हाथ की अंगुली कट गई। आरपीएफ के जवानों ने बुजुर्ग का इलाज कराया। इसके बाद उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा दिया गया।
ज्ञात हो कि पहले भी इस तरह की घटनाएं स्टेशन पर हो चुकी हैं। यात्रियों और आरपीएफ जवानों की सतर्कता से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना का वीडियो भी आरपीएफ ने वायरल कर दिया है। इस वीडियो में बुजुर्ग को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरते देखा जा सकता है। हालांकि समय रहते आरपीएफ जवान चलती ट्रेन में चढ़ गया और चेन खींचकर उसे रोक लिया, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई।
#WATCH मध्य प्रदेश: आरपीएफ के जवान ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गए एक बुजुर्ग यात्री की जान बचाई। (25.03)
(सोर्स: आरपीएफ) pic.twitter.com/XzLtNghaY3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2022


