पाकिस्तान में बड़ी सियासी हलचल; पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो सकती है गिरफ्तारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट द न्यूज के मुताबिक, अवैध फंडिंग मामले में फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है। FIA इमरान की पार्टी पीटीआई के फंड और अकाउंट की भी जांच कर सकती है। इसके लिए एजेंसी कोर्ट से परमिशन मांग सकती है।

अगर इमरान इन्वेस्टिगेशन कमेटी के सामने पेश नहीं होते है या अवैध फंडिंग मामले से संबंधित नोटिस का जवाब नहीं देते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को गिरफ्तार करने का अंतिम फैसला उन्हें 3 नोटिस दिए जाने के बाद लिया जा सकता है।

.

Recent Stories