पश्चिम बंगाल में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का अलर्ट; बिहार में आसमान में छाए बादल

गाल की खाड़ी में प्रवेश करने के बाद साइक्लोन असानी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया- कल ओड़िशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में यह चक्रवात कमजोर हो जाएगा।

IMD के मुताबिक साइक्लोन असानी का असर सबसे अधिक कार निकोबार से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय असानी तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। बिहार के कई जिलों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। तूफान की जिसकी वजह से 12 मई को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, बांका, किशनगंज, भागलपुर सहित 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

.

Recent Stories