Saturday, August 16, 2025

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम चन्नी ने दिया बड़ा बयान

पंजाब में सभी 23 जिलों की 117 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। जोकि शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कुल 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 मतदाता करेंगे। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष, 1 करोड़ 2 लाख 996 महिलाएं और 727 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। बता दें कि इस पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल-बसपा गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद संयुक्त गठबंधन के अलावा पंजाब के 22 किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच टक्कर है।

read more डीजल चोर चढ़े दीपका पुलिस के हत्थे, 70 लीटर डीजल व बोलेरो वाहन जप्त

.

Recent Stories