निर्माण विभागों के टेंडर बहिस्कार का ऐलान: छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के मैराथन बैठक में हुआ निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की लगातार चल रही बैठकों के दौर प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के टेंडर प्रकिया की पूरी तरह बहिस्कार करने का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही 14/5/22 से अब प्रदेश का कोई भी कॉन्ट्रैक्टर ना तो ऑनलाइन न ही मैन्युअल ट्रन्दर फॉर्म भरेगा और ना ही किसी को भरने देंगे. शनिवार को एसोसिएशन के सभी जिला अध्यक्षों की बैठकों में यह निर्णय लिया गया.

बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत है. प्रदेश अध्यक्ष वीरेश शुक्ला के नेतृत्व में लगातार बैठकों का दौर चला जिसमें करोड़ों रुपए से लेकर सभी श्रेणी के पंजीकृत हजारों ठेकेदार शामिल हुए. महंगे मटेरियल के दामों में हुई 50 से 60 प्रतिशत बढ़ोतरी के कारण निर्माण कार्य करने मैं असमर्थता जताया गया.

.

Recent Stories