अंबिकापुर के हृदय स्थल और शहर का सबसे व्यस्त इलाके गुदरी चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव बरामद किया गया है. शव को नाले में दबाकर रखा गया था.
मोहल्लेवासियों ने बताया कि लगातार कुछ दिनों से यहां बदबू आ रही थी. जिस पर जब लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में एक महिला का शव देखा. प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद पुलिस का कहना है कि ये हत्या हो सकती है.


