कोरबा /जिले में सड़क हादसों का सिलसिला एक और थमने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही की वजह से कार लगातार नहर में गिरने की घटना सामने आ रही है 2 दिन पहले ही सीतामढ़ी के समीप एक कार नहर में गिर गई थी जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई थी इस घटना के ठीक 2 दिन बाद फिर से भवानी मंदिर के समीप देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है वहीं दूसरी ओर नहर में गिरे कार को निकालने के लिए पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है


