Tuesday, February 17, 2026

दिल्ली में नवजात की हत्या:ओवन में मिली 2 महीने की बच्ची की लाश, लड़की पैदा होने से परेशान मां ने गला घोंटकर मार डाला

कोई मां बेरहम भी हो सकती है, इसकी बानगी राजधानी के चिराग दिल्ली इलाके में देखने को मिली, जहां 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी। पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली।

डिप्टी कमिश्नर बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में ही पुलिस को मां डिंपल पर हत्या करने का शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।

दरअसल डिंपल लड़की पैदा होने से परेशान थी। इस बात पर कई बार उसका पति से झगड़ा भी हुआ था। अनन्या के अलावा दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। बच्ची की मौत के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

.

Recent Stories