Wednesday, February 18, 2026

दसवीं की छात्रा ने लगा ली फाँसी

कोरबा मुड़ापार निवासी सियाराम साहू की पुत्री संध्या साहू ने अपने घर पर फांसी लगा ली । शनिवार की तड़के परिजनों को पता चलते ही घर में कोहराम मच गया ।

मृतका संध्या की मां और पिता सियाराम साहू के मुताबिक उनकी पुत्री एनसीडीसी स्कूल मुड़ापार में 10वीं की छात्रा थी। अभी कुछ दिन पहले ही उसका एग्जाम समाप्त हुआ था। उनकी पुत्री काफी चंचल स्वभाव की थी लेकिन परीक्षा के बाद से ही वह अक्सर गुमसुम रहा करती थी ।
देर रात उसने गमछे से फंदा बनाकर फाँसी लगा ली । उन्हें आज तड़के ही इस घटना का पता चला ।

फिलहाल जिला अस्पताल में मृतका संध्या के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वहीं पुलिस संध्या की खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

.

Recent Stories