…तो सोशल मीडिया पर फैलाई सरपंच-उपसरपंच के मौत की अफवाह:आपसी दुश्मनी थी तो फेसबुक-व्हाट्सऐप पर किया झूठा पोस्ट; आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहंदा के सरपंच और उपसरपंच की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इससे सरपंच और उपसरपंच सहित उनके समर्थक और परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमलेश्वर पुलिस के मुताबिक ग्राम पहंदा के सरपंच मोहन लाल साहू और उपसरपंच सुरेंद्र साहू की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई। सरपंच के परिजन और समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही रहने वाले महेश साहू ने अपनी आपसी दुश्मनी निकालने के लिए सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाई।

उसे पढ़कर परिजन और समर्थक सहित समाज के लोग काफी परेशान हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपी महेश साहू लगातार वॉट्सऐप और फेसबुक पर सरपंच, उप सरपंच के खिलाफ इस तरह की अफवाह फैला रहा है। उसकी इसी हरकतों परिवार में उनके समर्थकों में काफी रोष हैं। पुलिस ने आरोपी महेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

साहू समाज के लोगों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग

महेश के खिलाफ सरपंच व तहसील साहू संघ पाटन ने भी रोष जताया है। प्रचार सचिव मोहन साहू, उप सरपंच व सहसंयोजक तहसील साहू संघ पाटन सुरेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि महेश साहू 9 मई से लगातार सरपंच, उप सरपंच के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहा था। उसने गांव के प्रतिष्ठित परिवारों की बहू व बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की हैं। इसलिए उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

.

Recent Stories