Sunday, February 15, 2026

डेंजर जोन में फंसे CG के स्टूडेंट:यूक्रेन के खारकिव और सम्मी में बमबारी से परेशानी बढ़ी; अब छात्रों को बाहर निकालने आग आए अमेरिकी छत्तीसगढ़ी

यूक्रेन में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर से बमबारी शुरू हो गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ समेत देश के हजारों स्टूडेंट्स की वतन वापसी की राह में फिर से रोड़ा खड़ा हो गया है। कीव में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को एडवाजरी जारी कर दूतावास ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। उन्हें कैसे और कहां जाना है यह तक नहीं बताया गया। इधर, खारकिव और सम्मी में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। इसके चलते ये इलाका डेंजर जोन बना हुआ है और यहां फंसे छात्रों की परेशानी और बढ़ रही है।

वहीं मंगलवार को गोले-बारूद के ढेर से होते हुए स्टूडेंट्स किसी तरह रेलवे स्टेशन और सड़क मार्ग से कीव से बाहर निकले। अभी भी यूक्रेन के पश्चिमी शहर और रूस के बीच बहुत से स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। युद्ध और कर्फ्यू के हालात में उनका बाहर निकलना मुश्किल है। इस बीच प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के लिए अमेरिका में काम कर रही संस्था NACHA (नॉर्थ अमिरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) छत्तीसगढ़ी छात्रों के मदद के लिए आगे आई है। ये संस्था अलग-अलग तरह से बच्चों की मदद करने लगी हुई है।

.

Recent Stories