Saturday, February 14, 2026

ट्रैफिक कांस्टेबल से सरेराह मारपीट कर भागे 3 बदमाश, फ्लैशबैक- कुछ देर पहले ही हुई थी बाइक से टक्कर…

chhattisgarhgaurav.in/ राजनांदगांव. ट्रैफिक कांस्टेबल से सरेराह मारपीट कर 3 बदमाश फरार हो गए. इस रियल टाइम घटना का एक छोटा-सा फ्लैशबैक है. मारपीट की घटना के कुछ देर पहले ही ट्रैफिक कांस्टेबल की बाइक मारपीट करने वाले बदमाशों की बाइक से टकरा गई थी. मामूली विवाद के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल और एक ही बाइक पर सवार 3 बदमाश आगे बढ़ गए. बदमाशों ने रास्ते में ही कांस्टेबल को पीटने का प्लान बना लिया.

read more प्रेमी से हुए बच्चे के किए दो टुकड़े:6 बेटियों की मां ने 7वीं बच्ची को पटककर मार डाला, शव को कुत्तों ने नोचा

ट्रैफिक कांस्टेबल कुछ दूरी सफ़र करने के बाद एक जगह रूक गया. पीछे से बाइक सवार तीनों बदमाश आये ट्रैफिक कांस्टेबल पर लात-घूंसा बरसाने लगे. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस में आरक्षक के रूप में तैनात रूपेंद्र शनिवार को ड्यूटी के लिए निकला था. वह घर से निकलकर ड्यूटी के बस स्टैंड जा रहा था. इतने में वह करीब एक से डेढ़ बजे के बीच स्टेशन रोड में HDFC बैंक के पास रुककर खड़ा हो गया. रूपेंद्र वहां खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था. इतने में बाइक में सवार होकर 3 लोग वहां पर पहुंच गए.

.

Recent Stories