‘जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, उतर जाएंगे मस्जिदों से लाउडस्पीकर…’ राज ठाकरे ने…

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर मचे बवाल के बीच अब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम का असर भी दिखने लगा है. सूबे में अधिकतर जगह निर्धारित मानकों के आधार पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करके अजान अदा की गई. इस बीच महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आज सुबह एक वीडियो ट्वीट कर उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे के विचार याद दिलाए हैं. ये वीडियो बालसाहेब ठाकरे (Bal Thackeray) के एक भाषण का क्लिप है, जिसमें वो नमाज और मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स को लेकर अपने प्रखर विचार खुली सभा में बायां करते नजर आ रहे हैं.

ये वीडियो पुराना है, जिसमें बालासाहेब लोगों से एक खुले मंच के माध्यम से बात कर रहे हैं. इस भाषण में बालसाहेब कहते दिख रहे हैं कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम रास्ते पर नमाज पढ़ना बंद करवाएंगे और मस्जिदों के ऊपर के भोंपू भी निकालेंगे. इस ट्वीट के माध्यम से उद्धव ठाकरे को एक उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने याद दिलाया कि लाउडस्पीकर्स को लेकर बालसाहेब के विचार क्या थे और कैसे उद्धव ठाकरे आपने हिंदुत्व के मुद्दे से दूर जा रहे हैं.

राज ठाकरे ने इस वीडियो के माध्यम से एक बार फिर लोगों को ये बताने की कोशिश की है कि कैसे मनसे ही हिंदुत्व को आगे ले कर जा सकती है और शिवसेना पुराने हिंदुत्व को भूल गई है. कल से महाराष्ट्र में एक तनावपूर्ण वातावरण था. क्योंकि ईद के बाद आज मनसे ने सरकार को एक अल्टिमेटम दिया था कि मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर्स को सरकार निकाले या फिर मनसे मस्जिदों के सामने अजान के वक्त हनुमान चालीसा पढ़ेंगे. आज महाराष्ट्र में कुछ जगह मनसे की तरफ से हनुमान चालीसा का पठान भी किया गया लेकिन पुलिस ने उन्हें समय पर ही रुकवा दिया.

.

Recent Stories