जांजगीर-चांपा में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत:विदाई कराकर बलौदा लौट रहा था परिवार, रास्ते में ट्रक ने मारी कार को टक्कर; रमन सिंह ने जताया दुख

दूल्हा शुभम सोनी और दुल्हन नेहा सोनी।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के कार को टक्कर मारने के चलते हुआ। सभी लोग दुल्हन की विदाई कराकर बलौदा से लौट रहे थे। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदा निवासी सोनी परिवार के बेटे शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। रविवार तड़के विदाई के बाद दूल्हा शुभम, दुल्हन नेहा, शुभम के पिता ओमप्रकाश सोनी (50), फूफा सरजू सोनी (66) और बुआ रेवती सोनी एक ही कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया।

डॉक्टर ने कार सवार 5 लोगों को किया मृत घोषित

आमने-सामने ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दुल्हन सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में उपचार के दौरान दूल्हे ने भी दम तोड़ दिया।

.

Recent Stories