जयपुर में शनिवार को तेज रफ्तार थार ने पहले युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि घायल युवती को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक थार गाड़ी के नीचे फंस गया था।
आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से थार को जब्त कर लिया और बाद में फरार ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। हादसा जयंती मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ था। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।


