जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल की पहचान गुलाम कादिर के रूप में हुई है, जो SPO के पद पर तैनात है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


