Saturday, February 14, 2026

चौकी खोलने की मांग को लेकर हंगामा:लोग बोले-क्षेत्र में बढ़ रहीं हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाएं; दो घंटे तक किया चक्काजाम, जमकर की नारेबाजी

तोरवा क्षेत्र में डकैती, हत्या, लूट और चोरी के बढ़ते अपराध को देखते हुए नए चौकी खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। हंगामे और नारेबाजी के बीच महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अफसरों ने ग्रामीणों को चौकी की व्यवस्था करने करने का भरोसा दिलाया है।

तोरवा क्षेत्र के लालखदान और महमंद में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते यहां रहने वाले ग्रामीण भयभीत और दहशत में हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने भीड़ ने लालखदान चौक में बिलासपुर-मस्तूरी मार्ग में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए चौकी खोले जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एडिशनल SP उमेश कश्यप, CSP स्नेहिल साहू और TI सुरेंद्र स्वर्णकार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों को समझाइश दी गई। करीब दो घंटे के प्रदर्शन और चौकी खोलने के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

.

Recent Stories