चूजों को बचाने सांप से लड़ी मुर्गी

कोरबा.छत्तीसगढ़ में मानसून आते ही अलग-अलग जिलों से जहरीले सांप निकलने की खबर सामने आ रही है। कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक मुर्गी ने अपने चूजों की रक्षा के लिए जहरीले नाग से भिड़ गई। उसने अंडों को बचा लिया लेकिन सांप के डसने से मुर्गी की मौत हो गई।

वहीं, रायगढ़ जिले के कुर्मापाली गांव में खेत से अजगर के 14 अंडे मिले, लेकिन सांप नहीं दिखा। अंडे बारिश के पानी में भीग गए थे। इनमें 2 अंडे ज्यादा खराब हो गए, लेकिन बाकी अंडों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

.

Recent Stories